25 साल का हुआ PMGSY, अब PMGSY-IV का नया संकल्प: 10 मई को गांवों की विकास यात्रा का राष्ट्रीय उत्सव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत को मिलेगी नई रफ्तार, भेरूंदा से होगा PMGSY-IV और PM-JANMAN का राष्ट्रीय शुभारंभ

भेरूंदा (सीहोर)/भोपाल/नई दिल्ली | ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) 10 मई 2026 को अपने 25 वर्ष पूरे करने जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के भेरूंदा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण संपर्क और विकास के नए अध्याय “PMGSY-IV” का राष्ट्रीय शुभारंभ किया जाएगा।

यह आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि गांवों तक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और सम्मानजनक जीवन पहुंचाने वाली ऐतिहासिक यात्रा का उत्सव होगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में ग्रामीण भारत के लिए कई बड़ी घोषणाएं की जाएंगी।

PMGSY के 25 वर्षों में लाखों गांवों को सर्व मौसमीय सड़कों से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। अब PMGSY-IV के माध्यम से टिकाऊ, आधुनिक और तकनीक आधारित सड़क नेटवर्क विकसित करने का नया संकल्प लिया जा रहा है।

10 मई को होने वाली प्रमुख गतिविधियां

  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह
  • PMGSY-IV का राष्ट्रीय शुभारंभ
  • PM-JANMAN परियोजनाओं का शुभारंभ
  • मध्यप्रदेश के लिए 2,117 किलोमीटर लंबाई की 973 सड़कों की स्वीकृति
  • 987 ग्रामीण बसावटों को नई सड़क कनेक्टिविटी की सौगात
  • 384 किलोमीटर से अधिक PM-JANMAN सड़क परियोजनाओं का आवंटन
  • 168 पिछड़ी बसावटों को सीधा लाभ
  • वर्ष 2026-27 के लिए PMGSY हेतु 18,907 करोड़ रुपये के सांकेतिक आवंटन की घोषणा
  • मध्यप्रदेश के लिए 830 करोड़ रुपये के विशेष आवंटन की घोषणा
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों का सम्मान
  • तकनीक आधारित और टिकाऊ ग्रामीण सड़क निर्माण मॉडल की प्रस्तुति
  • ग्रामीण विकास से जुड़े नवाचार और योजनाओं का प्रदर्शन

समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, मध्यप्रदेश के ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि गांव की सड़क केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि समृद्धि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सम्मान का मार्ग है।

PMGSY ने कैसे बदली ग्रामीण भारत की तस्वीर?

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने पिछले 25 वर्षों में देश के लाखों ग्रामीण परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। पहले जहां गांव बारिश में मुख्य मार्गों से कट जाते थे, वहीं अब पक्की सड़कों ने गांवों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और रोजगार से जोड़ दिया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क पहुंचने से—

  • किसानों को बाजार तक पहुंच आसान हुई
  • बच्चों की स्कूल पहुंच बढ़ी
  • गर्भवती महिलाओं और मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिलने लगी
  • गांवों में परिवहन और छोटे व्यापार को बढ़ावा मिला
  • रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई

अब PMGSY-IV के माध्यम से सरकार का लक्ष्य केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि टिकाऊ और भविष्य उन्मुख ग्रामीण अधोसंरचना तैयार करना है, जिससे गांवों का विकास और तेज गति से आगे बढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *