डॉ श्यामलेंदु, सेंट्रल एडिटोरियल बोर्ड, द जनपथ
8 कमरों में चल रहा था अवैध अड्डा, नाबालिग समेत कई लोग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए
नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली के सेंट्रल इलाके में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए सनसनी फैला दी। एस.एन. मार्ग, अजमेरी गेट स्थित एक मकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 युवतियों और कई युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, जिनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है, जिसकी उम्र 17 वर्ष से कम बताई जा रही है।
गैंग का संगठित नेटवर्क, कई गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे अवैध धंधे को राहुल और उसकी पत्नी कुमारी संचालित कर रहे थे। मौके से मैनेजर गोपी राम परिहार, लूमाकांत पांडेय और आलिया पिंकी को गिरफ्तार किया गया, जो इस अड्डे का संचालन और प्रबंधन संभाल रहे थे।
छापे में बरामद हुआ आपत्तिजनक सामान
पुलिस को मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक और संदिग्ध सामान मिला, जिसमें शामिल हैं—
- लगभग ₹1.97 लाख नकद और विदेशी मुद्रा
- गांजा और सेक्स वर्धक दवाएं
- शराब की सैकड़ों बोतलें और बीयर कैन
- बड़ी संख्या में कंडोम
- चाकू और लेन-देन की डायरी
इन बरामदगी से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि यह एक संगठित और बड़े स्तर पर चल रहा अवैध नेटवर्क था।
नाबालिग की मौजूदगी से मामला गंभीर
मामले में नाबालिग की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने इसे और गंभीरता से लिया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।
जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई केवल शुरुआत है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस घटना से आम जनता यह कहते हुए सुनी गई कि ऐसा लगता हैं इस धंधे को लीगल कर देना चाहिए । जब ऐसा सूना जाता है तो खीझ होती है कि 18 साल से ऊपर वाले अपनी मर्जी से अपने जिस्म को बेचकर भरण पोषण करना चाहता हैं तो कोई कानून उसको रोक नहीं सकती। समाज और लोग अब अश्लीलता और फूहड़ता के चरम पर पहुंच गए हैं, जो दुखद हैं। लोगों में इस घटना को लेकर आरोपियों पर आक्रोश है।







Leave a Reply