- शिक्षा के लिए मशहूर बिहार के शिक्षा का जिम्मा मिथिलेश तिवारी और संजय सिंह टाइगर को मिला
पटना / बिहार में सम्राट कैबिनेट मंत्री आज अपना कार्यभार संभाल रहे हैं। मंत्रियों के विभाग उन्हें सौंप दिए गए हैं। इस बार मंत्रालय में खास बात ये रही कि जेडीयू के हिस्से शिक्षा विभाग नहीं रहा। शिक्षा मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री बीजेपी के होंगे। मिथिलेश तिवारी को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर बने हैं। विजय सिन्हा को कृषि मंत्री बनाया गया है। पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का मुख्य आकर्षण पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत सिंंह का शपथ लेना भी रहा। एक समय उनके डिप्टी सीएम बनने की बात चल रही थी। अब निशांत को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पूरी सरकार ने आकार ले लिया। पटना के गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें बीजेपी, जदयू, LJP रामविलास, HAM और RLM कोटे के मंत्री थे। बिहार कैबिनेट के नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटना पहुंचे थे। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ और एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो हुआ।
सभी मंत्रियों और उनके लिए आबंटित विभाग इस प्रकार है –
बीजेपी कोटे से 15 तो जदयू कोटे से 13 मंत्रियों ने ली शपथ, यहां देखें 32 मंत्रियों की सूची
1. सम्राट चौधरी- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन, ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है।
2. विजय कुमार चौधरी– जल संसाधन संसदीय कार्य
3. बिजेंद्र प्रसाद यादव– वित्त वाणिज्य कर।
4. श्रवण कुमार– ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क
5. विजय कुमार सिन्हा– कृषि
6. डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल- राजस्व एवं भूमि सुधार
7. निशांत- स्वास्थ्य विभाग।
8. लेशी सिंह– भवन निर्माण विभाग
9. राम कृपाल यादव- सहकारिता विभाग
10. नीतीश मिश्रा- नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रौद्योगिकी।
11.दामोदर रावत- परिवहन।
12. संजय सिंह टाइगर– उच्च शिक्षा, विधि
13. अशोक चौधरी– खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।
14. भगवान सिंह कुशवाहा- योजना एवं विकास।
15. अरुण शंकर प्रसाद– श्रम संसाधन एवं युवा रोजगार।
16. मदन सहनी– मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
17. संतोष कुमार सुमन- लघु जल संसाधन विभाग।
18. रमा निषाद– पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
19. रत्नेश सादा- आपदा प्रबंधन
20. कुमार शैलेंद्र- पथ निर्माण
21. शीला कुमारी- विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा।
22. केदार प्रसाद गुप्ता- पर्यटन।
23. लखेंद्र कुमार रोशन- अनुसूचित जाति- जनजाति कल्याण।24. सुनील कुमार- ग्रामीण कार्य विभाग।
25. श्रेयशी सिंह– उद्योग एवं खेल।
26. जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण।
27. नंदकिशोर राम- डेयरी और मत्सयपालन।
28. बुलो मंडल- ऊर्जा।
29. डॉ. प्रमोद कुमार- खान एवं भूतत्व, कला और संस्कृति।
30. स्वेता गुप्ता- समाज कल्याण।
31. मिथिलेश तिवारी- शिक्षा।
32. रामचंद्र प्रसाद- पर्यावरण एवं वन।
33. संजय सिंह – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण।
34. संजय कुमार– गन्ना उद्योग।
35. दीपक प्रकाश- पंचायती राज।









Leave a Reply