राजनैतिक दलों के सक्रिय सदस्य होने पर नपेंगे, अन्य किसी भी तरह के संगठन का नहीं होंगे हिस्सा
छग सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, कर्मचारी नहीं हो सकते किसी संगठन का हिस्सा
रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कर्मचारियों के प्रति कड़ा रूख अपनाया है। यह कड़ा रूख किसी कर्मचारी के द्वारा राजनैतिक पदों सहित अन्य शासकीय और अशासकीय संस्था, समिति, संगठन या निकाय में कोई भी पद धारण नहीं कर सकता है।
इस प्रकार वे अपने समाज के अशासकीय संस्था में भी कोई पद लेकर सेवा नहीं दे सकते हैं। जारी आदेश के अनुसार वे पद तो धारण नहीं ही कर सकते हैं, बल्कि वे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हो सकते हैं, चाहे वह उनके समाज या बिरादरी का ही कार्यक्रम क्यों नहीं हो।
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत उप सचिव अंशिका ऋषि पांडे द्वारा दिनांक 21 अप्रैल को पत्र जारी करके यह आदेश पारित किया है।
कर्मचारियों द्वारा किसी भी राजनैतिक दल, शासकीय संस्था, अशासकीय संस्था, समिति, संगठन या निकाय के किसी भी कार्यक्रमों में भाग नहीं ले सकते हैं।

यह खबर आते ही विपक्ष के नेताओं ने हंगामा खड़ा करने की कवायद शुरू की है।








Leave a Reply