गरबा पर विहिप सख्त, अश्लीलता पर करेंगे आन्दोलन

जारी किया “आदर्श गरबा नृत्य” के करणीय बिंदु, प्रशासन से पालन की हुई मांग

गरबा के स्थान, सुरक्षा, भजन, भेष-भूषा, भोजन को लेकर विहिप (बजरंग दल) हुई सख्त

रायपुर / छत्तीसगढ़ में इस बार नवरात्रि की धमक विश्व हिन्दू परिषद् ( बजरंग दल ) के गरबा के आधुनिक चमक की सख्ती को लेकर हुआ है. आगामी 22 सितम्बर को नवरात्रि प्रारंभ होने वाली है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा समितियों द्वारा मंदिरों एवं दुर्गा पंडालों में भक्तगण देवी माँ को प्रसन्न करने हेतु भक्ति और शक्ति के प्रतीक “गरबा नृत्य” का आयोजन करते है. परन्तु विगत कई वर्षों से इसके विकृत रूप भी देखने को मिला है, जिसे गंभीरता से लेते हुए विश्व हिन्दू परिषद् के बजरंग दल ने कड़ा रुख अपनाया है. बजरंग दल के जिला सयोजक विजेंद्र वर्मा ने सख्त होते हुए कहा है कि चूँकि ये हिन्दुओ का धार्मिक आयोजन है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही हमें आन्दोलन करने पर मजबूर करेगी . उन्होंने इस सम्बन्ध में आयोजक मंडल से भी मिलकर वार्ता करने की बात कही. उन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी अभिभावकों और युवाओं से अपील की है कि इन आयोजनों की शुद्धता को अपने आचरण में उतारें .

श्री वर्मा ने इस बार एक “आदर्श गरबा नृत्य” के करणीय बिंदु की विस्तृत जानकारी देते हुए इसे आम नागरिक के लिए जारी किया, जो इस प्रकार है –
1. गरबा नृत्य का आयोजन किसी भी मंदिर परिसर या दुर्गा पंडालों में ही आयोजित हो ,

2. गरबा नृत्य में देवी गीत ,धार्मिक गीत , जसगीत को ही बजाए जाने की अनुमति हो, किसी भी प्रकार की फिल्मी या अश्लील गाना बजाना निषेध हो !
3. परंपरागत परिधान और वेशभूषा ही मान्य हो,
4. चूँकि गरबा में हिन्दू समाज की माताएँ-बहने बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाती है अतः उसके सुरक्षा का ध्यान रखते हुए आयोजन समिति को रात्रि 12 बजे तक ही गरबा नृत्य आयोजन की अनुमति प्रदान की जाए !
5. गरबा नृत्य के प्रवेश द्वार एवं अन्य व्यवस्था हेतु हिन्दू बाउंसर (बॉडीगार्ड) की ही नियुक्ति हो ! पार्किंग की सुविधाजनक व्यवस्था हो तथा पार्किंग स्थल पर नियुक्त किये गए कर्मचारी भी हिन्दू समाज के ही हो !
6. इसमें सम्मिलित होने वाले महिला/पुरुष, लड़के/लडकियां गैर हिन्दू-समाज से कतई नही होना चाहिए.
7. आयोजित गरबा मैदान /स्थल के आसपास किसी भी प्रकार की नशाखोरी एवं माँसाहार भोजन सामग्री का विक्रय केंद्र न हो.

उक्त बिन्दुओं के पालन हेतु विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल रायपुर महानगर द्वारा रायपुर कलेक्टर को एक पत्र देकर निवेदन करते हुए कहा गया कि आयोजन समिति द्वारा इन बिंदुओं की अवहेलना को धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने, हिन्दू भावनाओं को भड़काने के बराबर समझा जायेगा . इस हेतु बजरंग दल बड़ा आन्दोलन करने को मजबूर होगी तथा दोषियों पर समय पूर्व कठोर कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में प्रशासन सम्पूर्ण जिम्मेदार की भागी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *