TGCG 2026 का पोस्टर लॉन्च: 20 दिसंबर को Nava Raipur में दौड़ेंगे हजारों लोग, ‘Rivers of Chhattisgarh’ होगी इस साल की थीम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख रनिंग और फिटनेस आयोजनों में शामिल The Great Chhattisgarh Run (TGCG) 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को NRANVP के बोर्ड रूम में आयोजित कार्यक्रम में सीईओ श्री चंदन कुमार ने प्रतियोगिता के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया। इस मौके पर NRANVP टीम और LetsRun Community के सदस्य मौजूद रहे।

TGCG का मुख्य आयोजन 20 दिसंबर 2026 को होगा। पोस्टर लॉन्च के साथ ही इस साल के रनिंग इवेंट की आधिकारिक शुरुआत कर दी गई है। आयोजन से पहले आने वाले महीनों में रनिंग कम्युनिटी, फिटनेस प्रेमियों और आम लोगों को जोड़ने के लिए अलग-अलग जागरूकता और प्रचार गतिविधियां की जाएंगी।

LetsRun Community ने कहा कि NRANVP के सीईओ  श्री चंदन कुमार द्वारा TGCG 2026 के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया जाना इस वर्ष की यात्रा की गौरवपूर्ण शुरुआत है। टीम ने विश्वास व्यक्त किया कि NRANVP के सहयोग और रनिंग कम्युनिटी की भागीदारी से TGCG 2026 एक बार फिर फिटनेस, समुदाय और छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक पहचान को एक साथ जोड़ने वाला यादगार आयोजन बनेगा।

इस बार नदियों से जोड़ी गई रनिंग की थीम

TGCG 2026 की थीम ‘Rivers of Chhattisgarh’ रखी गई है। आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक छत्तीसगढ़ की नदियों को राज्य की जीवनधारा मानते हुए इस थीम में ऊर्जा, निरंतरता, प्रकृति और एकता का संदेश दिया गया है।

LetsRun Community का कहना है कि जिस तरह नदियां अलग-अलग क्षेत्रों और समुदायों को जोड़ते हुए लगातार आगे बढ़ती हैं, उसी तरह रनिंग लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के साझा मंच पर लाने का काम करती है।

Nava Raipur में 11वें साल में पहुंचा TGCG

Nava Raipur में TGCG का यह 11वां संस्करण होगा। आयोजकों के मुताबिक पिछले वर्षों में NRANVP और प्रशासन से मिले सहयोग ने इस रनिंग इवेंट को लगातार आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

LetsRun Community ने कहा कि TGCG का मकसद केवल एक दिन दौड़ आयोजित करना नहीं है। इसके जरिए लोगों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाता है।

‘Rivers of Chhattisgarh’ से मिलेगा नया विजुअल और सामाजिक कनेक्ट

आयोजन की इस साल की थीम में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक पहचान को रनिंग से जोड़ने की कोशिश की गई है। आयोजकों के अनुसार नदियों की रफ्तार और प्रवाह को रनिंग की ऊर्जा तथा लगातार आगे बढ़ने की भावना के साथ जोड़ा जाएगा।

20 दिसंबर को होने वाला TGCG 2026 इसी थीम के साथ रनिंग और फिटनेस से जुड़े लोगों को एक साझा मंच पर लाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि NRANVP के सहयोग और रनिंग कम्युनिटी की भागीदारी से इस साल का आयोजन फिटनेस के साथ छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक पहचान को भी सामने लाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *