मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त

68.47 लाख महिलाओं को 641 करोड़ रुपये का सीधा लाभ

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 जनवरी को नारायणपुर से महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान 68 लाख 47 हजार 355 महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 641.34 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई यह योजना अपने दो वर्ष पूरे कर चुकी है। अब तक योजना के तहत 15,595 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

24वीं किस्त में ई-केवाईसी पूर्ण करने वाली 68.39 लाख महिलाओं को भुगतान किया जाएगा, जबकि नक्सल प्रभावित जिलों में नियद नेल्ला नार योजना के तहत 7,763 नई महिला हितग्राहियों को भी योजना से जोड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *