छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक तथा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक संचालित होंगी।
सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 मार्च को हिंदी विषय के साथ प्रारंभ होगी। इसके बाद 15 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शात्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा, 17 मार्च को संस्कृत, 19 मार्च को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व, 24 मार्च को समाजशास्त्र, 29 मार्च को गणित, 31 मार्च को अंग्रेजी तथा 3 अप्रैल को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी। 5 अप्रैल को भूगोल, भौतिक शास्त्र, 6 अप्रैल को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विभिन्न विषयों रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, इंफ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटो मोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलिकम्युनिकेशन, बैंकिंग फ़ाइनेशियल सर्विसेज एंड इंश्यूरेश, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, 7 अप्रैल को मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया भाषाओं तथा 8 अप्रैल को मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
इसी प्रकार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 मार्च को तृतीय भाषा संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया भाषाओं के साथ प्रारंभ होगी। 16 मार्च को अंग्रेजी, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 20 मार्च को विज्ञान, 25 मार्च को हिंदी तथा 30 मार्च को गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 1 अप्रैल को व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अर्गनाइज्ड रिटेलिंग, इंफ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटो मोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेली कम्युनिकेशन, बैंकिंग फ़ाइनेशियल सर्विसेज एंड इंश्यूरेश, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, परिधान, मेड अप और होम फ़र्निशिंग, कस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, पॉवर, पर्यटन और अतिथि सत्कार विषयों तथा 5 अप्रैल को दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत, मूक एवं बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राईग एंड पेंटिंग विषयों की परीक्षा होगी।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा वर्ष 2027 के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की समय-सारणी भी जारी की है। इसके अंतर्गत प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 12 मार्च को शारीरिक शिक्षा का इतिहास और सिंद्धांत, 15 मार्च को शारीरिक शिक्षा से संबंधित मनोविज्ञान, 17 मार्च को शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां, 19 मार्च को शरीर रचना, शरीर क्रिया विज्ञान एवं शारीरिक व्याख्यान क्रियात्मक विज्ञान तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 13 मार्च को शारीरिक शिक्षा का संगठन, प्रशासन एवं पर्यवेक्षण, 16 मार्च को परीक्षण एवं मापन, 18 मार्च को स्वास्थ्य शिक्षा सामान्य खेल चोटे एवं पुर्नवास और 20 मार्च को निर्णायन एवं अधिशिक्षा विषय पर परीक्षा आयोजित की जाएंगी।
मंडल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को प्रातः 9 बजे परीक्षा केंद्र में स्थान ग्रहण करना होगा। प्रातः 9.05 बजे उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण तथा 9.10 बजे अध्ययन के लिए प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को प्रातः 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक उत्तर लिखने का समय मिलेगा।
मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा की तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है। परीक्षा अवधि में शासन द्वारा सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी। परीक्षार्थी एवं अभिभावक विस्तृत समय-सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।
[18:30, 18/11/2026] DPR Dhananjay Rathor: स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें- शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव
शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश
प्रत्येक शनिवार स्कूलों में एक घंटे योग, खेलकूद, स्काउट और एनसीसी गतिविधियों को दें बढ़ावा
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज शिक्षा विभाग के संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक अपने शासकीय आवास कार्यालय के सभाकक्ष में लेकर प्रदेश में शैक्षणिक गुणवत्ता, पाठ्यक्रम की प्रगति, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों तथा विद्यालयों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर पाठ्यक्रम पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा शैक्षणिक गतिविधियों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। सभी संभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें और जहां शासन के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है, वहां संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए विद्यालयों में नियमित अध्यापन, शिक्षकों की उपलब्धता और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने शिक्षकविहीन एवं एकल शिक्षक वाले विद्यालयों तथा दिव्यांग शिक्षकों की पदस्थापना वाले विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यकता के अनुरूप शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निलंबित शिक्षकों के प्रकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की।
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीें
शिक्षा मंत्री ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि शिक्षकों के अवकाश पर जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए वैकल्पिक अध्यापन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तिमाही परीक्षा परिणामों का मूल्यांकन कर कमजोर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने तथा अर्धवार्षिक एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराने के निर्देश दिए। बैठक में विद्यार्थियों के गणितीय ज्ञान और शब्द ज्ञान के स्तर की संभागवार समीक्षा भी की गई। इसके साथ ही जिलों में नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की प्रगति पर चर्चा की गई।
प्रत्येक शनिवार योग और खेल गतिविधियों के लिए कम से कम एक घंटा निर्धारित करें
शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद, योग एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी आवश्यक हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शनिवार विद्यालयों में कम से कम एक घंटे योग एवं खेल गतिविधियों में बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही स्काउट-गाइड एवं एनसीसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षकों (पीटीआई) के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में प्रमुख राष्ट्रीय दिवसों, त्योहारों, उत्सवों एवं वीर शहीदों की जयंती पर सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इन आयोजनों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित कर उनमें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास किया जाए।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी
12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित होंगी परीक्षाएं, मंडल की वेबसाइट पर विस्तृत समय-सारणी उपलब्ध
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक तथा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक संचालित होंगी।

Leave a Reply