रायपुर के नामचीन 22 निजी कंपनियों ने लिया हिस्सा
रायपुर । शास. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सड्डू के अंतर्गत आयोजित प्लेसमेंट कैंप में चयन होने पर छात्रों के चेहरे खिल उठे। संस्थान परिसर में आयोजित इस प्लेसमेंट कैंप में कुल 250 युवाओं ने भाग लिया, जिनमे से 142 का अंतिम रूप से चयन हुआ। इस कैंप में कुल 22 कंपनियों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने संस्थान प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया वही प्लेसमेंट कंपनी के अधिकारी भी छात्रों की प्रतिभा से काफी उत्साहित दिखे।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पण कर किया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि अधिकारियों का परिचय कराते हुए छात्रों को संबोधित करते हुए नरेन्द्र उपाध्याय ने बच्चो को भविष्य के प्रति जागरूक रहने, व तत्परता से कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आप जिस संस्थान में जाएं वहां स्थिर होकर काम करें ताकि आपकी मेहनतकश काबिलियत उद्योग घरानों को आकर्षित कर सकें।

जिन कंपनियों ने छात्रों का साक्षात्कार लिया उनमें मुख्य रूप से जिंदल स्टील्स एंड पॉवर, निको इंडस्ट्रीज, हीरा फैरोस एंड अलॉयज इंडस्ट्री, यूनिक शौटर इक्विपमेंट प्रा. लि., ए डी स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, Rezute इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा.लि., अशोक लीलेंड, ड्यूराटेक, टाटा मोटर्स, कल्पतरु पॉवर प्लांट को मिलकर कुल 22 कंपनियों ने युवाओं को रोजगार का सुअवसर प्रदान किया।
इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षकगण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।








Leave a Reply