ICICI बैंक की मनमानी, लोन चुकानेवालों को लगवाते हैं चक्कर

  • महीनों घूमने के बाद भी ग्राहक को नहीं मिला मकान का मूल कागज़

रायपुर। सावधान ! अगर आप ICICI बैंक से लोन लिए हैं तो आपको लोन चुकाने के बाद भी मूल कागज़ के लिए महीनों चक्कर लगाना पड़ सकता हैं घटना ICICI बैंक के सिविल लाइन ब्रांच का है, जहाँ एक ग्राहक को लोन चुकाने के बाद भी उसे प्रॉपर्टी के मूल प्रति नहीं देने का मामला प्रकाश में आया है । हुआ यूँ कि सत्यप्रकाश नाम का एक ग्राहक इस ब्रांच से होम लोन लिया था। उसने अपनी प्रॉपर्टी किसी दुसरे को बेचीं है। खरीददार ने अपने बैंक से लोन के बताये राशी का भुगतान किया। परन्तु जब सत्यप्रकाश मकान के मूल प्रतिवेदन को लाने गए तो उन्हें यह कहकर वापस किया गया कि आपने एक और लोन लिया है जिसकी वजह से आपको बिना पैसा चुकाए कागज़ नहीं दिया जायेगा।
बावजूद इसके इस समस्या के समाधान के लिए ग्राहक करीब एक माह से बैंक के चक्कर काट रहे हैं । वही दूसरी तरफ खरीददार का बैंक मकान के कागज़ के बिना शेष राशी नहीं दे रहा है। उक्त जानकारी देते हुए ग्राहक सत्यप्रकाश ने कहा कि फॉर क्लोजर जब दिया एक अकाउंट का रकम का क्लियर किया। दूसरा जो टॉप अप लिया गया था उसका अंडरग्राउंड किया बोला कि एक हफ्ते में आपका पेपर मिल जाएगा फिर दोबारा 10 दिन जाने के बाद से फिर से 10 दिन के बाद बोल रहा है फिर वहॉ रिपीट कर रहा है”
समाचार लिखे जाने तक ग्राहक को मूल कागज नहीं मिला जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *