रायपुर। सियासत में आमने-सामने रहने वाले कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच बुधवार को अलग तस्वीर देखने को मिली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। दोनों नेताओं ने उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की।
कांग्रेस नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब किरण सिंह देव करीब दो महीने के इलाज के बाद दिल्ली से रायपुर लौटे हैं। उनका 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट इलाके में सड़क हादसा हुआ था। परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौटते समय उनकी कार ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में घायल होने के बाद पहले झांसी में इलाज हुआ, फिर बेहतर उपचार के लिए उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज और सर्जरी हुई।
स्वास्थ्य में सुधार के बाद किरण देव 23 सितंबर को करीब 56 दिन बाद रायपुर लौटे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बैज और गेंदु की मुलाकात ने सियासत में एक जरूरी संदेश भी दिया। राजनीतिक लड़ाई और विचारों का मतभेद अपनी जगह है, लेकिन मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का हाल पूछना और इंसानियत निभाना उससे बड़ा है। दोनों नेताओं ने इसी भावना के साथ किरण देव से मुलाकात की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु पहुंचे किरण देव के घर, जाना हाल
राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन मनभेद नहीं; कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

Leave a Reply