SECR OBC कर्मचारी संघ की रायपुर DRM के साथ अनौपचारिक बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर:दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ओबीसी कर्मचारी संघ (SECROBCEA) और रेलवे प्रशासन के बीच गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में इस वर्ष की पहली अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने की, जबकि बैठक का समन्वय वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग द्वारा किया गया।बैठक की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष प्रसाद राव ने दयानंद का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उपस्थित सभी शाखा अधिकारियों एवं संघ के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।बैठक में संघ द्वारा प्रस्तुत 25 सूत्रीय मांग-पत्र पर विस्तृत चर्चा की गई। दयानंद ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और अधिकांश समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।मंडल सचिव रामेश्वर ने कई महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान के लिए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।अपने संबोधन में दयानंद ने संगठन की कार्यशैली की सराहना की और कर्मचारियों से रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छता बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।बैठक में बी.टी. राव, सुनील देशमुख, वी. लक्ष्मण राव, निर्मल कुमार, महेश बुधे, बलराम साहू, कपिलेश्वर रॉय, एन.के. पटेल, मिथिलेश, ए. महेशकर, भूपेश साहू, टिकेश्वर साहू, टी. रमना, चंदर राव, नवीन, प्रवीण सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *