फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल सांसद शशि थरूर से मिले, थरूर ने सुजय को दी शुभकामनाएं
दिल्ली । दिल्ली स्थित वेक्स पोलिमेरिक इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर सुजय श्रीवास्तव को उद्योग फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज(FII) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। सुजय एक योग्य उद्योग रणनीतिकार हैं और भारतीय उद्योग के विकास के प्रति चिंतनशील उद्योगपति है । ABKMS FOUNDATION के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ निगम ने उक्त घोषणा करते हुए बताया कि श्री सुजय के आने से उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
श्री निगम की अगुवाई में फेडरेशन की प्रतिनिधिमंडल सांसद शशि थरूर से मिली। इस मुलाक़ात में भारत की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार रणनीतियों, वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और उद्योग विकास के प्रति नई पहल को लेकर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने श्री सुजय को शुभकामनाएं देते हुए इंडस्ट्रीज के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स दी। इस दौरान उन्होंने फेडरेशन की आगामी कार्य योजना और रणनीतियों की जानकारी ली।
सांसद शशि थरूर ने संसदीय स्थायी समिति के दृष्टिकोण व भारत की विदेश नीति पर अपने दृष्टिकोण साझा किए। सभी उपस्थित सदस्यों ने भारत के उद्योग और व्यापार को वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
The Janpath News के दिल्ली प्रतिनिधि राजीव रंजन से बात करते हुए नव निर्वाचित उद्योग फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज(FII) का राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजय श्रीवास्तव ने कहा कि सांसदों से इस प्रकार के संवाद एवं सहयोग के माध्यम से राष्ट्रीय उद्योग को प्रगति के नए आयाम प्रदान करने के लिए हम प्रतिबद्ध है।
बिहार मूल के श्री सुजय दशकों से दिल्ली में है और उनके व्यवसायी भाई अजीत श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहते हैं। श्री सुजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही बिहार के गोपालगंज और रायपुर में एक साथ खुशियों की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग बधाई देने पहुँच रहे हैं।
इस दौरान फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (FII) के अध्यक्ष डॉ. दीपक जैन, श्री हितेंद्र मेहता, डॉ. शैलेन्द्र व्यास, श्री उदितेंदु वर्मा ,श्री अनुराग श्रीवास्तव, श्री सुजॉय श्रीवास्तव, सुश्री सुकृति गुप्ता मौजूद थें ।
क्या है फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (FII)
विश्व का सबसे बड़ा कायस्थ सोशल इकनोमिक डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन – ABKMS FOUNDATION के अंतर्गत भारत में उद्योगों के विस्तार के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (FII) की स्थापना की गई। इसका मूल उद्देश्य बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत के उद्योगों का विश्व बाजार पर से निर्भरता शून्य करके परम वैभवशाली भारत का निर्माण करना है। फेडरेशन ने इस हेतु नवाचार करने के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट को प्रथम प्राथमिकता में लिया है ताकि भारत के आतंरिक संसाधनों से भारतीय उद्योग स्थायित्व को प्राप्त कर सके।












Leave a Reply