जशपुर जिला कलेक्टर सभागार में हुआ संवाद – संस्कार कार्यशाला
जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी कार्यक्रमों को सराहा
जिला में चयनित सभी 30 चयनित गांव में होगा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम
डीआईजी डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने जय हो वालंटियर के साथ बड़े कार्यक्रम करने का किया वादा
जशपुर। जिला प्रशासन, यूनिसेफ, अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज और सर्वहितम के संयुक्त तत्वाधान में जिला सभागार में “संवाद – संस्कार” कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला कलेक्टर सभागार में किया गया।
जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने रूप नहीं गुण, पढ़ाई का कोना तथा आज क्या सीखा कार्यक्रम की भूरी – भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ये सभी गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम जशपुर के विकास में सहायक हो रहा है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से जशपुर के विकास के लिए नवीन आइडिया को लाकर संपर्क करने की बात कही।

डीआईजी डॉ लाल उमेद सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा विकास में जिला पुलिस प्रत्येक कदम पर आपका सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ रही नशाखोरी, बाल विवाह पर रोक, शिक्षा के प्रति उदासीनता को ठीक करने के लिए पढ़े लिखे युवाओं का सहयोग लेकर व्यापक परिवर्तन पर पहल की जाएगी।
अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज के स्टेट नोडल इंचार्ज मनीष सिंह ने कहा की कि किशोरावस्था में जहां शारीरिक विकास होता है, वहीं मानसिक विकास भी हो रहा होता है, ऐसे में किशोरावस्था से जुड़ी सभी कार्यक्रमों को एक साथ सफल बनाना होगा। उन्होंने इसके लिए युवाओं को चार प्रक्रियाओं पर क्रमशः कार्य करने हेतु अपील किया, पहले लोक संपर्क, दूसरा – लोक संग्रह, तीसरा – लोक संस्कार, चौथ – लोक नियोजन।
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए एग्रीकोन स्टेट कोऑर्डिनेटर योगेश पुरोहित ने एग्जाम फीयर पर युवाओं को संबोधित करते हुए दिन भर की कार्यशाला के बारे में बताया।
इस कार्यशाला में पूरे कार्यक्रम को लेकर 30 पंचायत के गाँव में कार्य करने की कार्ययोजना बनाई गई। इसमें शिक्षा विभाग के जिला समग्र परियोजना जिलाधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने कलेक्टर रोहित व्यास से इसमें भरपूर सहयोग करने की जिम्मेदारी लेने की बात कही।
इससे पूर्व इस कार्यशाला का उद्घाटन डीआईजी डॉ लाल उमेद सिंह, जिला समग्र परियोजना के जिलाधिकारी नरेंद्र सिन्हा, अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज के स्टेट नोडल इंचार्ज मनीष सिंह, एग्रिकोन स्टेट कोऑर्डिनेटर योगेश पुरोहित ने दीप प्रज्वलन करके किया।
दिन भर चले कार्यक्रमों में पढ़ाई का कोना, आज क्या सीखा और रूप नहीं गुण पर तकनीकी जानकारी दी गई। इन कार्यक्रमों में स्वयंसेवक अभिभावक, समुदाय और शिक्षक की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संयोजन यूनिसेफ जिला समन्वयक शालिनी गुप्ता ने किया।
इस मौके पर जयपुर जिला के प्रत्येक ब्लॉक से जय हो वॉलिंटियर समग्र शिक्षा परियोजना से शिक्षक गण तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।








Leave a Reply