पटना / जिलाधिकारी, पटना के निदेश पर सहायक निदेशक बाल संरक्षण शैलेन्द्र कुमार चौधरी के पर्यवेक्षण में चाइल्ड हेल्प लाइन,मानव तस्करी रोधी इकाई,जी०आर०पी,आर०पी०एफ की संयुक्त टीम ने पटना जंक्शन एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों से 10 बालक एवं एक बालिका को जो नशा पान तथा भिक्षावृति में शामिल रहते हैं को रेस्क्यू किया।

दो बच्चों सहित एक महिला को भी रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किये गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित कराकर बाल गृह एवं वालिका गृह में आवासित कराया गया। दो बच्चों सहित महिला को शांति कुटीर में आवासित कराया गया।
बताते चलें कि जिलाधिकारी पटना डॉ० त्यागराजन एस एम ने बाल संरक्षण एवं श्रम संसाधन विभाग के जिला स्तरीय वैठक में निदेश दिया था कि इस प्रकार की रेस्क्यू ड्राइव हमेशा चलाते रहें ताकि सड़क पर बच्चे नशापान करते एवं भीख मांगते नजर न आएं।














Leave a Reply