*लघु उद्योग भारती ने किया उद्यमी सम्मलेन
छत्तीसगढ़ उद्योग भारती का हुआ चुनाव, डॉ सीपी दुबे बनी प्रांत अध्यक्ष
रायपुर । छत्तीसगढ़ में अब सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत घर बैठे उद्योग की स्वीकृति मिलेगी। इससे अब नए उद्यमी आसानी से उद्योग स्थापित कर सकते हैं। उक्त वक्तव्य छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छत्तीसगढ़ प्रांत लघु उद्योग भारती के उद्यमी सम्मलेन में उद्यमियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि उद्योग नीति में सरलीकरण के लिए हम उद्यमीजनों के प्रस्ताव को लेकर गंभीर रहते हैं। ऐसे प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक करके लागू भी करते हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धि के बारे में बताते हुए कहा कि हमारी सरकार सेमी कंडक्टर उद्योग सहित कई उद्योग लगाने का काम की है। इससे 6 लाख करोड़ का निवेश होगा जिससे लाखों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अलग मंत्रालय की मांग पर गहन विचार करने की बात बताई।
लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र ने छोटे छोटे उद्योग से भारत के आत्मनिर्भर गौरवशाली इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे देश को पुनः उसी गौरव तक पहुँचाना हम उद्योगपतियों के ही हाथ में है। हम सब को एकजुट होकर उसी दिशा में प्रयास करना चाहिए।
इससे पूर्व दो चरणों में विभक्त सम्पूर्ण कार्यक्रम के प्रथम चरण में संगठन की वार्षिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें पुरे प्रदेश भर के लघु उद्योग भारती के सदस्य सम्मिलित हुए।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम पटेल ने सभी पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनायें दी। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंघानिया ने स्वागत भाषण में संगठन की रीती नीति के विषय पर अपनी बात रखी। प्रदेश महामंत्री डॉ श्रीमती सीपी दुबे ने दो वर्षों के कार्यकाल में संगठन द्वारा किये गए कार्यों का उल्लेख किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने वित्त सम्बंधित जानकारियां प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम को CSIDC के चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि लघु उद्योग को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है।
लघु उद्योग भारती के छत्तीसगढ़ के प्रभारी और अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष समीर मुंदरा ने संगठन को मज़बूत बनाने के बहुत से प्रभावी बिंदुओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से ईश्वर पटेल, किशोर पटेल, रवि वर्मा, मोहन पटेल, योगेश पटेल एवं सभी इकाइयों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के साथ कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
प्रदेश की नई कार्यकारिणी के चुनाव में छत्तीसगढ़ प्रांत की नई कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से चयन के उपरांत सार्वजनिक घोषणा की गई। प्रदेश के संयुक्त महामंत्री कैलाश चंद्रवंशी ने नवनिर्वाचित इकाई के पदाधिकारियों से सभी का परिचय करवाया।
छत्तीसगढ़ प्रान्त, लघु उद्योग भारती नवनिर्वाचित कार्यकारिणी-2025-27 इस प्रकार है –
अध्यक्ष – डॉ श्रीमती सीपी दुबे, दुर्ग
उपाध्यक्ष – किशोर पटेल, रायपुर
दीपक उपाध्यय, बालोद
महामंत्री – कैलाश चंद्रवंशी, कवर्धा
कोषाध्यक्ष – अनिल वाकलीवाल
सह कोषाध्यक्ष- मोहन पटेल, बालोद
सचिव – जितेन्द्र चंद्राकर, महासमुंद
तूलिका पांडेय, रायपुर
प्रांजल ठाकुर, कवर्धा
मीडिया / सोशल मीडिया- टीना सातपुते, भिलाई
प्रांत कार्यकारिणी –
उमेश चितलंगिआ, भिलाई
श्याम सोमानी, जगदलपुर
योगेश पटेल, रायपुर
कमलेश कुकरेजा, भाटापारा
के एस बेदी, दुर्ग
विजय अग्रवाल, भिलाई
युगबोध अग्रवाल, रायपुर
सरोजिनी पाणिग्रही, भिलाई
विनोद अग्रवाल, अंबिकापुर
मनोज पालीवाल, जांजगीर
प्रान्त महिला कार्य प्रमुख – श्रीमती गीता वर्मा, भिलाई
आमंत्रित सदस्य –
गोपाल कृष्णा अग्रवाल, रायपुर
सत्यनारायण अग्रवाल, भिलाई
पुरुषोत्तम पटेल, रायपुर
ओम प्रकाश सिंघानिया, भिलाई (निवर्तमान अध्यक्ष)
लघु उद्योग भारती – एक परिचय
लघु उद्योग भारती छोटे उद्योगों का एक राष्ट्रव्यापी संगठन है, जो सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के हितार्थ कार्य करता है। प्रत्येक प्रदेश के प्रत्येक जिले में इसकी इकाइयां हैं ताकि ये संगठन, छोटे से छोटे उद्योग तक पहुंच सके। एक औद्योगिक क्षेत्र के 25 या उससे अधिक उद्योगों का समूह मिलकर एक इकाई बनता है। छत्तीसगढ़ में ऐसी 22 पूर्ण इकाइयां हैं एवं 14 संयोजक इकाइयां हैं। इस वार्षिक बैठक में लगभग सभी इकाइयों कि भागीदारी रही, सरगुजा से लेकर बस्तर तक सभी इकाइयों ने अपने क्षेत्र के उद्योग से सम्बंधित विषय रखे।














Leave a Reply