NIT रायपुर में CSR–HCD लेंस प्रशिक्षण, उद्योगपतियों ने लिया व्यवहार विज्ञान का प्रशिक्षणआर – एचसीडी लेंस प्रशिक्षण में उद्योगपतियो ने ली ट्रेनिंग
रायपुर । मानव केंद्रित डिजाइन (HCD) पर आधारित CSR योजनाएं ही समग्र विकास की वास्तविक नींव रख सकती हैं। किसी भी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए लाभार्थी के व्यवहार को समझना और उसके अनुसार रणनीति बनाना आवश्यक है।उक्त जानकारी अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज, एन आई टी – बी आई यू और थिंक सो प्लेटफॉर्म के तत्वावधान में एन आई टी में ” CSR Project in CSR lens” विषय पर आयोजित प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए यूनिसेफ एस बी सी स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह नें कही।

व्यवहार को समझे बिना नहीं मिलेगी सफलता
अभिषेक सिंह ने कहा कि व्यवहार विज्ञान के अनुसार हमें यह समझना होगा कि व्यक्ति क्या करता है और क्यों करता है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट डिजाइन करने वाला और लाभार्थी — दोनों ही अपने-अपने पूर्वाग्रह (बायस) से प्रभावित होते हैं, जिसे समझे बिना परियोजनाएं अपेक्षित परिणाम नहीं दे पातीं।
उन्होंने मानव केंद्रित डिजाइन के तहत EAST Framework, COM-B Model और MINDSPACE आधारित Nudging जैसे व्यवहारिक मॉडलों को अपनाने पर जोर दिया।
25% बजट HCD आधारित परियोजनाओं पर खर्च करने का निर्णय
प्रशिक्षण सत्र के दौरान CSR अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए और इन मॉडलों को अपनी परियोजनाओं में लागू करने पर चर्चा की। आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया कि:
कंपनियों द्वारा व्यवहार अध्ययन आधारित अनुसंधान गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी
आगामी CSR बजट का अधिकतम 25% HCD आधारित परियोजनाओं पर व्यय किया जाएगा
CSR प्रोफेशनल्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा
तिमाही प्रशिक्षण एवं कार्ययोजना निर्माण किया जाएगा
प्रशिक्षण के एक सत्र में सीएसआर अधिकारियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए पूछा कि अपने चालित प्रोजेक्ट में उक्त मॉडल को उक्त मॉडल के अनुरूप ढालने पर चर्चा – परिचर्चा हुई।
दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ
इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि यूनिसेफ एसबीसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह, अतिथि बीआईयू टीम लीड तथा NIT प्रोफेसर डॉ श्रीकांत तराई और अतिथि डॉ दिलीप सिसोदिया (हेड, कंप्यूटर साइंस, NIT) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर की।
कार्यशाला की प्रस्तावना अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज के राज्य नोडल मनीष सिंह ने रखी। कार्यक्रम की तकनीकि व्यवस्था अलायंस और सर्वहितम के राज्य समन्वयक राघवेंद्र कुमार ने किया।
मौके पर Ultratech Cement के सीएसआर हेड वैभव त्रिपाठी, Grasim Cement CSR हेड विनोद श्रीवास्तव, NECO प्लांट CSR हेड मोहिबुल्ला खान, Real Ispat के CSR हेड नीरज पाण्डेय, श्री सीमेंट के CSR हेड अभय प्रताप सिंह, अलायन्स के जोनल हेड शरद श्रीवास्तव, एनजीओ, कॉलेज प्रोफेसर और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट मौजूद थे।












Leave a Reply