मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ऐतिहासिक पहल को मिला वैश्विक सम्मान
दुदली (बलोद), छत्तीसगढ़।बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में 15,000 से अधिक युवाओं और नागरिकों को एक साथ बाल विवाह मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। यह भव्य और जनभागीदारी से परिपूर्ण शपथ कार्यक्रम Golden Book of World Records में दर्ज होकर राज्य के लिए गौरव का विषय बना।

यह ऐतिहासिक पहल न केवल एक कार्यक्रम रही, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण बनी। मुख्यमंत्री श्री साय की दूरदर्शी सोच और संवेदनशील नेतृत्व ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जनआंदोलन को नई ऊँचाई दी।इस अभिनव विचार की नींव विगत शनिवार को रखी गई, जब जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पांडेय के समक्ष यह सुझाव प्रस्तुत किया गया कि जंबूरी में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ दिलाई जाए। सुझाव को तत्काल गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से चर्चा की गई। उनकी सहमति के पश्चात संयुक्त संचालक एवं नोडल अधिकारी (बाल विवाह मुक्त छ.ग. अभियान) नंदलाल चौधरी तथा Golden Book of World Records की हेड सोनल शर्मा से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह विश्वस्तरीय उपलब्धि संभव हो सकी।

मुख्यमंत्री द्वारा शपथ दिलाए जाने के पश्चात जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की पूरी टीम को Golden Book of World Records का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह क्षण प्रशासनिक समन्वय, सामाजिक संकल्प और राजनीतिक इच्छाशक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण बना।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स (BSG) के आयुक्त एवं संचालक, संभाग आयुक्त, आईजी, जनप्रतिनिधिगण तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की यह अवार्ड विजेता पहल न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभरी है—जहाँ सरकार, प्रशासन और समाज एकजुट होकर बदलाव की इबारत लिख रहे हैं।








Leave a Reply